भाजपा नेता दिलीप घोष 
पश्चिम बंगाल

दिलीप घोष का तंज : यहां भी मौजूद हैं एक डोनाल्ड ट्रंप

दिलीप घोष ने बिना किसी का नाम लिये कहा कि मतगणना के दिन वे अफरा-तफरी मचाने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि यहां भी एक ‘डोनाल्ड ट्रंप’ हैं। वह हार नहीं मानेंगे।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता और उम्मीदवार दिलीप घोष के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है। दिलीप घोष ने मतगणना के दिन संभावित अशांति की आशंका जताते हुए तृणमूल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हार का अंदेशा होते ही कुछ लोग किसी भी हद तक जा सकते हैं। दिलीप घोष ने बिना किसी का नाम लिये कहा कि मतगणना के दिन वे अफरा-तफरी मचाने की कोशिश कर सकते हैं क्योंकि यहां भी एक ‘डोनाल्ड ट्रंप’ हैं। वह हार नहीं मानेंगे। जरूरत पड़ी तो बम फोड़ देंगे, काउंटिंग रुकवाने की कोशिश करेंगे। तृणमूल वह भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि हार स्वीकार करना आसान नहीं होता, खासकर उनके लिए जो बहुत तानाशाह होते हैं।


SCROLL FOR NEXT