पश्चिम बंगाल

डंपर व ट्रक की टक्कर में 2 मजदूर घायल

Sanmarg Print
इम्तियाज, सन्मार्ग संवाददाता दुर्गापुर : पानागढ़ बाईपास के सर्विस रोड पर मास्टरपाड़ा के पास अंडरपास के निकट एक खाली सीमेंट लोरी ब्रेक फेल होने से आगे चल रहे डंपर से टकरा गई। वहीं बुधवार को हुए इस हादसे में लॉरी में सवार दो मजदूर घायल हो गए। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक कोलकाता से कांकसा के 11 माइल की ओर जा रही थी। मास्टर पाड़ा के पास ट्रैफिक सिग्नल लाल होने पर ड्राइवर ने ब्रेक लगाया तो ब्रेक फेल मिला। सामने एक छोटी चारपहिया गाड़ी को बचाने के लिए ड्राइवर ने स्टीयरिंग दाईं ओर घुमाई, जिससे ट्रक डंपर के पीछे टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए लेकिन दो मजदूरों को चोट लगी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कांकसा ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान कुछ देर के लिए सर्विस रोड पर जाम लग गया, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाकर सामान्य किया।
SCROLL FOR NEXT