कौस्तभ बागची  
पश्चिम बंगाल

कारगिल शहीद कैप्टन शेखर घोष के नाम पर हो सेंट्रल रोड

विधायक कौस्तव बागची ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बैरकपुर : बैरकपुर के विधायक कौस्तव बागची ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को पत्र लिखकर बैरकपुर की सेंट्रल रोड का नाम बदलकर कारगिल युद्ध के शहीद कैप्टन शेखर घोष के सम्मान में ‘कैप्टन शेखर घोष सरणी’ रखने का अनुरोध किया है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि बैरकपुर निवासी कैप्टन शेखर घोष वर्ष 2000 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना की द्वितीय सिख रेजिमेंट में तैनात रहते हुए मात्र 24 वर्ष की आयु में वीरगति को प्राप्त हुए थे। उनके सर्वोच्च बलिदान को स्थायी सम्मान देने के लिए सेंट्रल रोड का नाम उनके नाम पर रखा जाना चाहिए। विधायक ने आगामी कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) के अवसर पर सड़क का नाम बदलकर शहीद अधिकारी को श्रद्धांजलि देने की मांग की है।

SCROLL FOR NEXT