सांकेतिक फोटो  
पश्चिम बंगाल

बैरकपुर-कल्याणी एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में कार सवार की मौत

खड़े ट्रक से टकराई कार, चालक गंभीर

Priti Yadavv

एयरपोर्ट से लौटते समय हुआ हादसा

बैरकपुर: मोहनपुर थाना क्षेत्र के बैरकपुर-कल्याणी एक्सप्रेसवे पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी खालिद हसन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, खालिद हसन शनिवार को कोलकाता एयरपोर्ट से परिजनों को छोड़कर कार से लौट रहे थे। जाफरपुर फायरिंग रेंज के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मोहनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां खालिद हसन को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल चालक का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

SCROLL FOR NEXT