सांकेतिक तस्वीर  
पश्चिम बंगाल

जुए के अड्डे पर विवाद, युवक के पेट में छुरा घोंपने का आरोप

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता

दक्षिण 24 परगना : जिले के कैनिंग थाना क्षेत्र के हेड़ोभांगा इलाके में बुधवार की रात को जुए खेलते हुए हुए विवाद में एक युवक को पेट में छुरा घोंपकर तथा लाठी से सिर फोड़ देने का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार , कैनिंग के गोपालपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत हेड़ोभांगा इलाके में चार युवकों ने जुए खेलना शुरू किया। इसमें अभिजीत राउत नामक युवक जीत गया। जीत के बाद उसने अन्य पक्ष के भोला और नुरो से अपना जीता हुआ पैसा मांगा। आरोपियों ने पैसा देने से इनकार कर दिया, जिससे दोनों पक्षों में तीखी बहस छिड़ गई। आरोप है कि इसी दौरान अचानक भोला और नुरो ने छुरा निकालकर अभिजीत के पेट में घोंप दिया और सिर फोड़ दिया। खून से लथपथ होकर अभिजीत जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित युवक के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल कैनिंग महकमा अस्पताल ले गए, जहां वह फिलहाल इलाजरत है। पीड़ित अभिजीत राउत ने बताया, “बहस चल रही थी, मुझे नहीं लगा था कि वे इस तरह छुरा लेकर पेट में घोंप देंगे!” बारुईपुर पुलिस के उच्च अधिकारियों के अनुसार इस मामले इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज होने पर कार्रवाई की जाएगी


SCROLL FOR NEXT