सांकेतिक फोटो  REP
पश्चिम बंगाल

नाबालिग छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

मिदनापुर : पश्चिम मिदनापुर जिले के चन्द्रकोणा के आधार नयन इलाके में एक नाबालिग छात्रा का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतका की पहचान अंकिता हेम्ब्रम (11) के रूप में हुई है। वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अंकिता 15 अगस्त के अवसर पर स्कूल में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहती थी। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसे चूड़ियां, ज्वेलरी और नए कपड़ों की जरूरत थी। बताया जा रहा है कि अंकिता ने अपनी मां से ये सामान खरीदने के लिए कहा था। हालांकि, उसकी मां ने सामान नहीं खरीदा और उससे पिता के आने का इंतजार करने को कहा। परिवार के सूत्रों के मुताबिक, इसके बाद अंकिता अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद परिजनों ने कमरे में उसका शव फंदे से लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


SCROLL FOR NEXT