=टीटागढ़ : टीटागढ़ के जीसी रोड स्थित कब्रिस्तान परिसर के तालाब से शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान पटुलिया सरकारी आवास निवासी रंजीत रॉय (60) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुबह लगातार बारिश के बीच तालाब के पास पहुंचे कुछ लोगों ने पानी में शव तैरता देखा पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची रहड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों पर तस्वीर साफ हो सकेगी।