फाइल फोटो फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल

भाजपा युवा नेता पर 1 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

वीडियो वायरल होने से बढ़ा विवाद

बैरकपुर : उत्तर 24 परगना के पानीहाटी में भाजपा युवा मोर्चा के एक नेता पर तृणमूल नेता से 1 करोड़ की कथित रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। मामले का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। हालांकि, आरोपी नेता ने सभी आरोपों को साजिश करार देते हुए खारिज कर दिया है। आरोप है कि भाजपा युवा नेता विश्वजीत सेन ने इलाके में बिना परेशानी रहने के बदले तृणमूल नेता शेख राजा से1 करोड़ की मांग की। शनिवार को दोनों को पानीहाटी के एक रेस्तरां में साथ देखा गया, जहां भाजपा के कुछ नेता भी पहुंच गए। इसके बाद शेख राजा का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह विश्वजीत सेन पर पैसे मांगने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, विश्वजीत सेन का कहना है कि वह केवल रेस्तरां में खाना लेने गए थे और शेख राजा खुद उनसे मिलने आए थे। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के ही कुछ लोगों ने सुनियोजित तरीके से वीडियो बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की है।


SCROLL FOR NEXT