खड़गपुर में भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष के प्रचार के लिए दीवार लेखन करते दलीय कर्मी खड़गपुर में भाजपा प्रार्थी दिलीप घोष के प्रचार के लिए दीवार लेखन करते दलीय कर्मी
पश्चिम बंगाल

खड़गपुर सदर में दिलीप घोष के समर्थन में भाजपा कर्मियों ने शुरू किया दीवार लेखन

भाजपा पार्षद अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार के पहले चरण में वह लोग जल्द से जल्द दीवार लेखन का काम पूरा कर लेना चाहते हैं।

खड़गपुर : पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर सदर विधानसभा केंद्र में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर दिलीप घोष के नाम की घोषणा होते ही उनके समर्थन में भाजपा कर्मियों ने रेल नगरी मे जोरों से दीवार लेखन का काम शुरू कर दिया है। वार्ड 16 में भाजपा के पार्षद अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कर्मियों ने मंगलवार को कई जगहों पर दीवार लेखन किया। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से कुछ दिनों पहले खड़गपुर के सभी वार्डों में परिवर्तन सभा का आयोजन भी किय़ा गया था। इसके बाद भाजपा के कर्मियों ने घर-घर में जाकर चुनाव प्रचार अभियान चलाया और अब भाजपा की ओर से दिलीप घोष के समर्थन में दीवार लेखन का काम भी जोरों से शुरू कर दिया गया है। भाजपा पार्षद अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार के पहले चरण में वह लोग जल्द से जल्द दीवार लेखन का काम पूरा कर लेना चाहते हैं। इसके बाद पोस्टर, होडिंग आदि के जरिए भी वह लोग मतदाताओं के बीच चुनाव प्रचार अभियान चलाएंगे। पार्षद का दावा है कि रेलनगरी खड़गपुर में भाजपा के समर्थकों की संख्या सबसे ज्यादा है। जो केवल भाजपा को ही वोट देते हैं। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार 2024 के लोकसभा चुनाव में खड़गपुर के ज्यादातर वार्डों में भाजपा को लीड मिली थी। ठीक उसी प्रकार इस वर्ष होने वाली विधानसभा के चुनाव में भी खड़गपुर सदर के ज्यादातर वार्डों से भाजपा को लीड मिलेगी और भाजपा के प्रत्याशी दिलीप घोष इस बार के चुनाव में दोबारा विजयी होंगे।

SCROLL FOR NEXT