फाइल फोटो फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल

मार्च में ब्रिगेड रैली की तैयारी में भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो सकते हैं मुख्य वक्ता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा बड़े राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा मार्च महीने में कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में एक विशाल जनसभा आयोजित करने की योजना बना रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वक्ता बनने की संभावना है। हालांकि, अभी तक ब्रिगेड रैली की तारीख तय नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा दक्षिण बंगाल के विभिन्न संगठनात्मक जोन से रथ यात्राएं शुरू करेगी, जो अंत में ब्रिगेड मैदान पहुंचेंगी। पार्टी यह कार्यक्रम दोल यात्रा के बाद शुरू करेगी। सूत्र बताते हैं कि परीक्षाओं का दौर समाप्त होने के बाद मार्च के पहले सप्ताह से भाजपा की जनसभाएं तेज होंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बंगाल में कई रैलियां प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में भाजपा प्रधानमंत्री के साथ सिलीगुड़ी में भी एक बड़ी जनसभा करने की योजना बना रही है। इस बीच, राज्य भाजपा इस महीने के मध्य तक सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम दिल्ली भेजने की तैयारी में है। हर सीट के लिए तीन नामों का पैनल भेजा जाएगा, जिस पर केंद्रीय नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा। दिल्ली मार्च के दूसरे सप्ताह से उम्मीदवारों की सूची चरणबद्ध तरीके से जारी कर सकती है।


SCROLL FOR NEXT