प्रतीकात्मक तस्वीर 
पश्चिम बंगाल

खड़दह में सोने की चेन छीनने के बाद पत्थर से हत्या की कोशिश

Priti Yadavv

खड़दह : खड़दह में एक व्यक्ति पर हमला कर सोने की चेन छीनने और फिर पत्थर से जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, बुधवार की शाम एमएस मुखर्जी रोड के नतुनपाड़ा निवासी समर दत्ता पर शंकर कुमार दे, उसके बेटे शुभंकर दे और दीपंकर दे ने कथित तौर पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने उसकी जमकर पिटाई की और गले से सोने की चेन छीन ली।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद शुभंकर दे ने बड़े पत्थर से उस पर हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। किसी तरह वह आरोपियों के चंगुल से निकल पाया। हमले में गंभीर रूप से घायल समर को परिजन इलाज के लिए श्री बलराम सेवा मंदिर एसजी अस्पताल ले गए। शिकायत के आधार पर खड़दह थाने की पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।


SCROLL FOR NEXT