पश्चिम बंगाल

भाटपाड़ा के मेघना घाट पर अर्जुन सिंह ने किया सोलर हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन

कहा- सुरक्षा और विकास हमारी प्राथमिकता

उत्तर 24 परगना : जिले के भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 स्थित मेघना घाट पर शनिवार को राज्य के परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह ने 4 सोलर हाई मास्ट लाइटों का उद्घाटन किया। इन हाई मास्ट लाइटों की स्थापना उनके सांसद रहने के दौरान सांसद निधि से कराई गई थी। उद्घाटन के बाद मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि शाम ढलते ही मेघना घाट पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती थीं। लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और घाट पर निगरानी मजबूत करने के उद्देश्य से यहां सोलर हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। गंगा किनारे कटाव की समस्या पर मंत्री ने कहा कि बिहार में डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में पटना से वाराणसी तक मरीन ड्राइव के तर्ज पर गंगा तट का विकास किया जा रहा है। उसी मॉडल पर कोलकाता तक गंगा किनारे कंक्रीट तटबंध बनाने के लिए केंद्र सरकार के साथ बातचीत जारी है। इस अवसर पर भाटपाड़ा-2 मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, भाजपा बैरकपुर जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह सहित कई भाजपा नेता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

SCROLL FOR NEXT