पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में मतदान के सभी र‍िकॉर्ड ध्‍वस्‍त! शाम 5 बजे तक करीब 90% वोटिंग

2021 के मुकाबले भारी बढ़ोतरी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को बंगाल में पहले चरण के तहत 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट पड़ रहे हैं। 

कुल 1 हजार 478 उम्‍मीदवार चुनावी मैदान में है। 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केन्‍द्र स्‍थापित किए गये हैं। इनमें से सात हजार 384 मतदान केन्‍द्रों को अत्‍यधिक संवेदनशील माना जा रहा है। इस चरण में तीन करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुकाबला सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है। वोटिंग 44,376 बूथों पर हो रही है, जिसमें लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं। 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी और 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के मतदान का दूसरा चरण अगले बुधवार को होगा।

पश्चिम बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.93% मतदान

जिला वार मतदान प्रतिशत शाम पांच बजे तक
दक्षिण दिनाजपुर 93.12 % (सबसे अधिक)
कूचबिहार 92.07 %
बीरभूम 91.55 %
मुर्शिदाबाद 91.36 %
जलपाईगुड़ी 91.20 %
पश्चिम मेदिनीपुर 90.70 %
झाड़ग्राम 90.53 %
बांकुड़ा 89.91 %
उत्तर दिनाजपुर 89.74 %
मालदा 89.56 %
अलीपुरद्वार 88.74 %
पूर्व मेदिनीपुर 88.55 %
पुरुलिया 87.35 %
पश्चिम बर्द्धमान 86.89 %
दार्जिलिंग 86.49 %
कालिम्पोंग 81.98 % (सबसे कम)

SCROLL FOR NEXT