सन्मार्ग संवाददाता
कोलकाता : यूपीएससी सिविल सेवा (प्रिलिमिनरी) परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए, ब्लू लाइन पर रविवार यानी 25 मई को सुबह 7 बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू होंगी। इस दिन इस कॉरिडोर के पूरे हिस्से में 130 सेवाओं के बजाय 138 सेवाएं (69 अप व 69 डाउन) संचालित की जाएंगी। रविवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच 30 मिनट के अंतराल पर अप व डाउन दोनों दिशाओं में सेवाएं संचालित की जाएंगी। टर्मिनल स्टेशनों से अंतिम सेवाओं का समय अपरिवर्तित रहेगा। इस दिन कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक और नोआपाड़ा से कवि सुभाष तक पहली सेवा सुबह 9 बजे के बजाय 7 बजे शुरू होगी। वहीं दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक की पहली मेट्रो सेवा 9 बजे की जगह 7.20 बजे रवाना होगी। इसके अलावा इस रूट पर कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर तक अंतिम मेट्रो सेवा रोजाना की तरह रात 9.27 बजे रवाना होगी। वहीं दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष तक अंतिम मेट्राे रात 9.33 बजे रवाना होगी। कवि सुभाष से दमदम तक की अंतिम मेट्रो रोज की तरह रात 9.40 बजे रवाना होगी। हालांकि ग्रीन लाइन-2 पर मेट्रो सेवाएं अपरिवर्तित रहेंगी। इसके अलावा रविवार होने के कारण इस दिन ग्रीन लाइन-1, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर कोई भी सेवा उपलब्ध नहीं होगी।