निमता : निमता थाने की पुलिस ने सोने के गहनों की चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से करीब 40-50 ग्राम चोरी के सोने के गहने बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मीता नाग की शिकायत पर 14 अगस्त को निमता थाने में चोरी की शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सुराग के आधार पर रूपा घोष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के गहने बरामद किए गए।