फाइल फोटो 
पश्चिम बंगाल

शादी समारोह में खाने से 60 लोग हुए बीमार, मचा हड़कंप

खड़गपुर : एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 50 से 60 लोग बीमार पड़ गए। यह घटना पश्चिम मिदनापुर जिले के दांतन ब्लॉक 1 के मेनकापुर इलाके में घटी। जिसके कारण इलाके में हड़कंप मच गया है। बीमार लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों से घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार (14.05.2025) को दांतन के मेनकापुर गांव में बादल माइती नामक व्यक्ति के बेटे आनंद माइती का विवाह समारोह था। इस मौके पर बुधवार दोपहर को एक मैत्रीपूर्ण भोज का आयोजन किया गया। स्थानीय लोग और मेहमान वहां खाने-पीने के बाद घर लौटने के बाद से बीमार हो गए। उन्हे उल्टी और पेट दर्द शुरू हो गया। बताया जाता है कि बुधवार शाम और रात तक इन लक्षणों के साथ लगभग 50 से 60 लोगों को दांतन ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से कई को पूर्व मिदनापुर जिले के एगरा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार करीब 50 से 60 लोग बीमार पड़ गए। वहां उनका शीघ्र उपचार किया गया। खबर मिलने पर दांतन के विधायक विक्रम प्रधान और पश्चिम मिदनापुर जिला खाद्य अधिकारी प्रतुल दास अस्पताल गये। उन्होंने बीमारों के इलाज के बारे में अस्पताल अधिकारियों से बात की। विधायक ने मरीजों से भी बात की। प्रारंभिक रुप से यह माना गया कि यह घटना भोजन विषाक्तता (फूड प्वाइजनिंग) के कारण हुई।

SCROLL FOR NEXT