डायमंड हार्बर के एसपी राहुल गोस्वामी प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए, साथ में हैं एएसपी जोनल मितुन कुमार दे व अन्य  
पश्चिम बंगाल

विष्णुपुर हत्याकांड में मुख्य अभियुक्त सहित 6 गिरफ्तार

डायमंड हार्बर : विष्णुपुर के नेपालगंज में एक चिकेन व्यवसायी शंकर धारा से छिनताई और बाधा देने पर गोली मारकर एक अन्य व्यक्ति गोविंद पांजा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के नाम सौरभ मंडल, आशिफ मोल्ला, कौशिक अधिकारी, शमीम शेख, देवाशीष हालदार और बाबूलाल सरदार हैं। मुख्य अभियुक्त सौरभ मंडल है। सौरभ को बासंती इलाके से पकड़ा गया है। इसके अलावा अन्य अभियुक्तों को विष्णुपुर के नहजारी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सौरभ के खिलाफ एक महिला और युवती की हत्या के मामले में जेल हिरासत में था। वह उच्चत्तम न्यायालय से कुछ दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था। डायमंड हार्बर पुलिस के एसपी राहुल गोस्वामी ने डायमंड हार्बर एडिशनल एसपी जोनल कार्यायल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद किये गये। पांच अभियुक्त फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं जबकि बाबूलाल सरदार को मेडिकल जांच में चिकेन पॉक्स की शिकायत मिलने पर उसे बेलेघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्त मुख्य रूप से विष्णुपुर और नोदाखाली इलाके के रहने वाले हैं। आगे एसपी ने कहा कि डायमंड हार्बर जोनल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में बहुत ही कम समय में मुख्य अभियुक्त सहित 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।


SCROLL FOR NEXT