पश्चिम बंगाल

ट्यूशन के लिए निकली 15 वर्षीय छात्रा लापता

युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह

बैरकपुर : ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बाद भी बेटी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने नोआपाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने कमालपुर निवासी एक युवक पर छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया है। पुलिस के अनुसार, इच्छापुर के विधानपल्ली निवासी सहदेव मंडल की 15 वर्षीय बेटी सृजिता मंडल गुरुवार को निजी ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। तय समय पर उसके वापस नहीं लौटने पर परिवारवालों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद छात्रा के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कमालपुर निवासी सायन पाल पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताया। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

SCROLL FOR NEXT