खड़गपुर में आयोजित रोजगार मेले में प्रदान किए जा रहे नियुक्ति पत्र  
पश्चिम बंगाल

खड़गपुर में आयोजित रोजगार मेले में 142 लोगों को मिला निय़ुक्ति पत्र

खड़गपुर : देश के विभिन्न जगहों की भांति पश्चिम मिदनापुर जिला अंतर्गत खड़गपुर में भी शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। खड़गपुर के साउथ साइड में स्थित रेलवे के सुपरवाइजर प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित इस मेले के दौरान कुल 142 लोगों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस रोजगार मेले में केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर, राज्य के मंत्री और खड़गपुर सदर के विधायक दिलीप घोष, खड़गपुर के डीआरएम ललित मोहन पांडेय समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। रोजगार मेले में नौकरी के नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी लोगों के चेहरे पर खुशी भी छा गयी। मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार ने ही रोजगार मेले का आयोजन कर लोगों को नियुक्तिपत्र सौंपने के काम की शुरूआत की थी। शनिवार को खड़गपुर में आयोजित रोजगार मेले में भी काफी लोगों को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपा गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की टीएमसी सरकार ने इसके पहले नौकरियों में भी काफी भ्रष्टाचार किया है। योग्य लोगों को नौकरी देने के बजाय टीएमसी के नेताओं ने रुपये लेकर अयोग्य लोगों को नौकरी दी थी। जबकि केंद्र की भाजपा सरकार पर नौकरियों में भ्रष्टाचार का आरोप कोई भी लगा नहीं सकता है।


SCROLL FOR NEXT