सांकेतिक तस्वीर 
पश्चिम बंगाल

खड़दह में साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 100 म्यूल खातों का खुलासा

KYC से अलग इस्तेमाल हो रहे थे बैंक खाते, UPI-IMPS के जरिए तेजी से ट्रांसफर हो रही थी रकम

खड़दह : साइबर ठगी की रकम को खपाने के लिए खड़दह और आसपास के थाना क्षेत्रों में करीब 100 म्यूल बैंक खातों के सक्रिय होने का खुलासा हुआ है। साइबर क्राइम विंग (S4C), पश्चिम बंगाल से मिली जानकारी के बाद खड़दह थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच में सामने आया कि अलग-अलग बैंकों में खोले गये इन खातों में साइबर ठगी की बड़ी रकम जमा की गयी। रकम पहुंचते ही उसे UPI और IMPS के जरिए दूसरे खातों में भेज दिया जाता था या तत्काल निकाल लिया जाता था। बैंक स्टेटमेंट की जांच में कई संदिग्ध लेन-देन सामने आये हैं। जांच में यह भी पता चला कि इन खातों का संचालन उनके KYC में दर्ज प्रोफाइल से मेल नहीं खाता था। कई खाते हाल में खोले गये थे और उनमें किसी वास्तविक कारोबार से जुड़ी गतिविधि नहीं मिली। पुलिस अब खाताधारकों की भूमिका, पैसों के लेन-देन की कड़ी और रकम के अंतिम लाभार्थियों का पता लगाने में जुटी है।

SCROLL FOR NEXT