TMC Symbol Freeze: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के नाम और उसके पारंपरिक ‘फूल और घास’ चुनाव चिन्ह के इस्तेमाल पर फिलहाल रोक लगा दी है। पार्टी के दो गुटों के बीच नाम और सिंबल को लेकर विवाद के बाद यह अंतरिम फैसला लिया गया है। इस वीडियो में जानिए TMC Symbol Freeze का पूरा मामला, चुनाव आयोग के फैसले का मतलब क्या है और इससे पहले शिवसेना, AIADMK और लोक जनशक्ति पार्टी जैसे दलों के चुनाव चिन्ह कब और क्यों फ्रीज किए गए थे। साथ ही समझिए Election Symbols Order के तहत चुनाव आयोग ऐसे विवादों में किस तरह फैसला करता है और अब TMC के दोनों गुटों के सामने आगे क्या विकल्प हैं।