नेपाल में भीषण बाढ़ और तबाही के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी मिली है। त्रिशूली-3ए हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की सुरंग में करीब 9 दिनों से फंसे दो मजदूरों को आखिरकार जिंदा बाहर निकाल लिया गया। लंबे समय तक मलबे और अंधेरी सुरंग में फंसे रहने के बाद दोनों का सुरक्षित बाहर आना राहत और बचाव टीमों के लिए बड़ी सफलता है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सुरंग के अंदर से कुछ और लोगों की आवाजें सुनाई देने की खबर ने उम्मीद और बढ़ा दी है। अब नेपाली सेना और सशस्त्र पुलिस बल की टीमें सुरंग के अंदर फंसे अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। नेपाल में आई इस भीषण बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता हैं और कई हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट प्रभावित हुए हैं। नेपाल बाढ़ और रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए Sanmarg Hindi के साथ जुड़े रहें।