मथुरा में जन्माष्टमी का भव्य उत्सव देखने को मिला। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में आधी रात के बाद भगवान श्रीकृष्ण की भव्य मंगला आरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह और भक्ति देखते ही बन रही थी। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरा मथुरा कृष्ण भक्ति में सराबोर नजर आया।