Apple ने iPhone 18 Pro Series के साथ अपना पहला Foldable iPhone भी पेश किया है। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा नए फीचर्स की नहीं, बल्कि बढ़ती कीमत और Apple की नई Launch Strategy की हो रही है। iPhone 18 Pro की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹1,64,900 बताई जा रही है, जबकि Pro Max की कीमत करीब ₹1,79,900 से शुरू होने की बात सामने आई है। वहीं Apple का पहला Foldable iPhone, जिसे iPhone Duo के नाम से पेश किए जाने की चर्चा है, इसकी कीमत करीब ₹3 लाख से शुरू हो सकती है।