India Climate Change 
वीडियो स्टोरीज

India Climate Change: UN Report से मचा हड़कंप! Mumbai-Kolkata पर मंडरा रहा समुद्री महाविनाश का खतरा

यूएन की ताज़ा रिपोर्ट में चेतावनी, समुद्र स्तर में तेज़ बढ़ोतरी से मुंबई और कोलकाता समेत तटीय शहरों पर बाढ़, विस्थापन और बुनियादी ढांचे के भारी नुकसान का गंभीर खतरा

संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट ने समुद्र के बढ़ते जलस्तर और दुनिया के तटीय शहरों के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता सामने रखी है। UN के मुताबिक जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र का स्तर लगातार बढ़ रहा है और इसकी रफ्तार ऐतिहासिक स्तरों पर पहुंच चुकी है। भारत में मुंबई और कोलकाता जैसे बेहद महत्वपूर्ण तटीय शहर भी इस बढ़ते खतरे से अछूते नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र की 31 अगस्त 2026 की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई, कोलकाता और ढाका जैसे लो-लाइंग डेल्टा शहरों में 1.4 करोड़ से अधिक लोग अपने घर, आजीविका और जीवन को समुद्र-स्तर बढ़ने के खतरे के कारण खोने के जोखिम का सामना कर सकते हैं।

SCROLL FOR NEXT