पश्चिम बंगाल में ‘अर्जुन वाहिनी’ नाम से एक विशेष आपदा प्रबंधन बल शुरू किया जाएगा, जिसका उद्देश्य चक्रवात प्रभावित राज्य में राहत और बचाव अभियानों को और मजबूत करना है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि तारातला गोदाम हादसे जैसी घटनाओं से सीख लेते हुए इस बल का गठन किया जा रहा है।