कोलकाता के ऐतिहासिक चितपुर में छिपी है एक डाकू, मां दुर्गा और सदियों पुराने रहस्यमयी मंदिर की अनसुनी कहानी। कहा जाता है कि करीब 400 साल पहले चीते डकैत ने मां चित्तेश्वरी की आराधना शुरू की थी। लेकिन मां की प्रतिमा के साथ सिंह की जगह घोड़ा क्यों है? गंगा में बहकर आई रहस्यमयी लकड़ी और मिट्टी में दबी देवी की प्रतिमा के पीछे क्या कहानी है? जानिए चितपुर के चित्तेश्वरी मंदिर से जुड़ी आस्था, रहस्य और स्थानीय लोकमान्यताओं की पूरी कहानी, सन्मार्ग की इस खास रिपोर्ट में।