BRICS Summit 2026 BRICS Summit 2026
वीडियो स्टोरीज

BRICS Summit 2026: बदलती दुनिया में भारत की बड़ी कूटनीतिक परीक्षा?

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भारत पर वैश्विक दक्षिण की आवाज़ मजबूत करने, चीन-रूस संतुलन साधने और पश्चिम के साथ रिश्तों में नई दिशा तय करने की बड़ी जिम्मेदारी

12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजर है। भारत की मेजबानी में 11 सदस्य देशों के नेता वैश्विक व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा, तकनीक, बहुपक्षवाद और सीमा-पार भुगतान जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया में संघर्ष और बढ़ते व्यापारिक तनाव के बीच BRICS की बढ़ती ताकत और भारत की रणनीतिक भूमिका इस सम्मेलन को और महत्वपूर्ण बना रही है। पीएम मोदी की रूस, चीन समेत अन्य देशों के नेताओं के साथ होने वाली मुलाकातों पर भी खास नजर रहेगी।

SCROLL FOR NEXT