उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए आयोजित ‘स्नेहबंधन’ कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों के साथ सेल्फी ली । 
उत्तर प्रदेश

बच्चियों ने योगी को राखी बांधी, ऑटोग्राफ लिया

लखनऊ : रक्षाबंधन पर बच्चियों ने आज यहां सीएम योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। उनका ऑटोग्राफ लिया। राखी बंधवाने के बाद योगी ने सभी बच्चियों को चॉकलेट, शगुन के लिफाफे और तोहफे में एक-एक बैग दिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत भी की।

सीएम आवास आईं संस्कृति स्कूल की छात्रा श्रेयसी सिंह ने पूछा कि सोशल मीडिया के इस दौर में खुद को फोकस्ड कैसे रखें? इस पर योगी ने जवाब दिया-

"मेरे जैसा व्यक्ति मोबाइल का इस्तेमाल कम से कम करता है। बहुत जरूरी हुआ, तो बमुश्किल आधा घंटा ही मोबाइल देखता हूं। मैं प्रदेश के सभी बच्चों से कहूंगा कि मोबाइल फोन पर अनावश्यक समय बर्बाद करने के बजाय किताबें पढ़ना शुरू करें।"

SCROLL FOR NEXT