केले के रेशे से उत्पाद 
उत्तर प्रदेश

केले के पेड़ के रेशे से सेनेटरी पैड, आभूषण और शोपीस बनाकर आत्मनिर्भर हो रहीं पूर्वांचल की महिलाएं

लखनऊ : कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया में महिलाएं केले के पेड़ के रेशे से सेनेटरी पैड और आभूषण बना रहीं हैं । इस रेशे से महिलाएं गुलदस्ता, पावदान, योगा मैट, वाल हैंगिंग व तमाम तरह के शो पीस भी बनाती हैं। ये उनकी आमदनी का एक अच्छा जरिया बन गया है। कुछ महिलाएं दूसरों के यहां काम करती हैं तो कुछ अन्य घर से उत्पाद बनाकर बेच रहीं। ये उत्पाद ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बिक रहे हैं। कुछ संस्थाएं इस काम को बढ़ावा देकर महिलाओं को रोजगार दे रहीं हैं । इन संस्थाओं के माध्यम से इन महिलाओं के उत्पाद विभिन्न जगह लगने वाली प्रदर्शनी में भी बेचे जाते हैं।

SCROLL FOR NEXT