पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा 
उत्तर प्रदेश

पत्नी के अवैध संबंध के शक में बनी साजिश : सोते समय गोली मारकर BSF जवान की हत्या

पत्नी ने सुपारी देकर कराई BSF जवान की हत्या

मेरठ : मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया।

शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अविनाश पांडेय ने बताया कि ग्राम धनपुर में 27-28 मार्च की रात करीब 1:40 बजे नैन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने शुक्रवार को कहा कि BSF कांस्टेबल नैन सिंह (35) की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए 5 लोगों में जान गंवाने वाले BSF कांस्टेबल की पत्नी भी शामिल है।

पांडे ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि जान गंवाने वाला BSF का कांस्टेबल अपनी पत्नी कोमल को क्षेत्र के निवासी गुलशन के साथ संबंध होने के कारण अक्सर ताना मारता था और अपमानित करता था।

उन्होंने कहा कि इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया।पूछताछ में आरोपियों ने नैन सिंह की सोते समय गोली मारकर हत्या करने की बात कबूल की।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान जान गंवाने वाले जवान की पत्नी गुलशन, कोमल, राहुल उर्फ पवन, गुड्डु और मोंटू के रूप में हुई है।

आरोपियों द्वारा दिए गए सुराग पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अवैध देशी पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किया है।

पुलिस ने कहा कि 35 वर्षीय BSF जवान शनिवार (28 मार्च) शाम को मेरठ जिले में अपने घर पर मृत पाया गया और उसके शरीर पर गोली का घाव था। उन्होंने बताया कि घटना जिले के इंचौली थाना क्षेत्र स्थित धनपुर गांव की है।

थाना प्रभारी बजरंग प्रसाद ने बताया कि BSF कांस्टेबल नैन सिंह (35) छुट्टी लेकर घर आए थे और इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि सिंह पश्चिम बंगाल में तैनात थे और छह मार्च को घर आए थे। इस संबंध में मृतक के पिता गरीबदास की लिखित शिकायत पर 28 मार्च को मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती शिकायत में पड़ोसियों का नाम लिया गया था।

पुलिस ने कहा, चश्मदीदों की अनुपस्थिति में पुलिस ने तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच की।

SCROLL FOR NEXT