बुलंदशहर में कांवड़ियों पर वरिष्ठ अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल 
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर : डीएम- एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से शिवालय और कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा

सावन का दूसरा सोमवार आज

Santosh Sharma

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। जिलाधिकारी (डीएम) श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने जिले के प्रमुख शिवालय एवं कांवड़ मार्गों पर जलाभिषेक करने के लिए आ रहे कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करते हुए उनकी सफल यात्रा की कामना की।

श्रुति ने कहा, कांवड़ियों पर सदर क्षेत्र में राजेश्वर मंदिर, अनूपशहर क्षेत्र में बवस्टर गंज घाट और अहार क्षेत्र मे अंबकेश्वर महादेव मंदिर पर पुष्प वर्षा की गई। वहीं सिंह ने बताया कि आज हेलीकॉप्टर के माध्यम से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। उन्होंने बताया कि विभिन्न मार्गों पर गैर प्रांतों और गैर जिलों से काफी संख्या में आने वाले कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।

SCROLL FOR NEXT