गोरखपुर में 'वन महोत्सव-2025' 
उत्तर प्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'वन महोत्सव' का किया शुभारंभ

अभियान के तहत पौधा लगाया

गोरखपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 'वन महोत्सव-2025' की शुरुआत करते हुए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधा लगाया। उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा रोपा। राष्ट्रपति ने पौधों के संरक्षण पर भी जोर दिया। 'वन महोत्सव-2025' एक से सात जुलाई तक चलेगा।

राष्ट्रपति ने वहां आयुष विश्वविद्यालय में जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। वन महोत्सव के अंतर्गत ही वन, पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने लखनऊ के कुकरैल में त्रिवेणी वन (बरगद, नीम और पीपल) की स्थापना की। उन्होंने यहां ओपन जिम का उद्घाटन, योग ध्यान केंद्र का शुभारंभ व भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया।

SCROLL FOR NEXT