आरोपी रूबी शर्मा  
उत्तर प्रदेश

आगरा में रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला: पत्नी ने पति का कत्ल कर 46 दिनों तक लाश पर नहाया, रूबी के दिल में छिपे खौफनाक राज

आगरा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या करने के बाद उसकी लाश को घर के ही बाथरूम में दफना दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि वह महिला अगले 46 दिनों तक रोज़ उसी बाथरूम में नहाती रही और परिवार के लोगों को लगातार झूठ बोलकर गुमराह करती रही।

वर्ष 2025 में मेरठ के नीला ड्रम कांड की तरह आगरा से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक खबर सामने आई है। यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा के सिंकदरा क्षेत्र की रेणुका धाम कॉलोनी का है। यह घटना हूबहू फिल्म 'दृश्यम' और 'क्राइम पेट्रोल' शो से प्रेरित बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है।

उत्‍तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने 2025 के मेरठ के नीला ड्रम कांड की यादों को ताजा कर दिया है। इस दृश्यम जैसी मर्डर मिस्ट्री ने हर किसी को इंदर तक झकझोर कर रख दिया है। मामलें में गिरफ्तार आरोपी पत्नी रूबी शर्मा ने पुलिस के सामने जो कबूलनामा किया है, उस पर न तो पुलिस को पूरी तरह यकीन हो रहा है और न ही आम जनता को। लोगों का मानना है कि इस खौफनाक हत्याकांड की रह में कई और गहरे राज छिपे हैं, जिन्हें रूबी अभी भी छिपा रही है।

साजिश और कत्लः

आरोपी पत्नी ने सबसे पहले अपने पति को खीर में एक दर्जन से ज्यादा नींद की गोलियां मिलाकर दीं। जब पति गहरी नींद में सो गया, तो उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद ही बाथरूम का फर्श तोड़ा। 18 मई को वह अपने पति की लाश को बेड से घसीटते हुए बाथरूम तक ले गई थी। उसने शव को गड्ढे में डाला उसके ऊपर से मिट्टी डालकर सतह को बराबर कर दिया। पूरा दृश्य आम दिखे इसके लिए उसने अगले ही दिन एक राजमिस्‍त्री को बुलाया और उस टूटे हुए फर्श पर दोबारा प्लास्टर करवा दिया।

46 दिनों तक लाश के ऊपर चला ड्रामाः

पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए रूबी ने फिल्मी अभिनेत्री की तरह ड्रामा करना शुरू कर दिया। मर्डर के बाद रूबी खुद जेठ के घर गई और रोने का नाटक करते हुए कहा कि सुरेंद्र घर से 5,000 रुपये लेकर कहीं चले गए हैं। बाद में 26 मई को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई। वह अगले 46 दिनों तक रोज उसी बाथरूम का इस्तेमाल करती रही और वहीं नहाती रही। जब भी पुलिस जांच के लिए आती, वह उनके साथ सीसीटीवी फुटेज देखने और रोने का नाटक करती थी।

मामले का खुलासाः

सुरेंद्र की मां की पेंशन का पैसा सीधे रूबी के पास आता था। इस बार जब जेठ को पेंशन की रकम नहीं दिखी, तो उन्होंने बैंक जाकर पता किया। वहां मालूम पड़ा कि पैसे आ चुके हैं और रकम भी बढ़ गई है। इस बात को लेकर जब जेठ ने रूबी से सख्ती से पूछताछ की और कहा कि "अगर तू फंस रही है तो मुझे सच बता दे, मैं तुझे बचा लूंगा," तो रूबी का हौसला टूट गया।रूबी ने जेठ के सामने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद जेठ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार को मजदूरों की मदद से जब बाथरूम का फर्श तुड़वाया और खुदाई की, तो नीचे से सुरेंद्र का कंकाल बरामद हुआ। कड़े और गले की रुद्राक्ष माला से शव की पहचान हुई।

पुलिस का संदेहः

आरोपी पत्नी रूबी शर्मा का दावा है कि उसने हत्या से लेकर, फर्श तोड़ने, गड्ढा खोदने और लाश दफनाने तक का सारा काम अकेले किया है। लेकिन पुलिस और पड़ोसियों को इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है। पुलिस का मानना है कि 10x4.5 फीट के बाथरूम का फर्श अकेले तोड़कर लाश को दफनाना एक महिला के लिए अकेले मुमकिन नहीं है। पुलिस को शक है कि इस वारदात में उसका कोई मददगार या प्रेमी शामिल हो सकता है, जिसके लिए कॉल डिटेल्स और गूगल सर्च हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

SCROLL FOR NEXT