मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान 
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के सभी 8 आकांक्षी जिलों में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान शुरू

बच्चों को कैलोरी और प्रोटीन युक्त स्वल्पाहार उपलब्ध कराया जाएग

लखनऊ : कुपोषण को मिटाने और बच्चों के लिए पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के स्पष्ट उद्देश्य के साथ, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने अब उत्तर प्रदेश के सभी आठ आकांक्षी जिलों में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान शुरू किया है।

इस अभियान के अनुरूप प्रदेश के सभी 8 आकांक्षात्मक जिलों में संचालन के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान की पायलट परियोजना के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा चुकी है। जिसके तहत आकांक्षात्मक जिलों के लगभग 11 लाख बच्चों को पौष्टिक स्वल्पाहार उपलब्ध कराने के लिए 254 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। जल्द ही ये अभियान प्रदेश के सभी आकांक्षात्मक जिलों में शुरू किया जाएगा।

इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 8 आकांक्षात्मक जिलों में तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों को प्रतिदिन 400 कैलोरी और 15 से 20 ग्राम प्रोटीन युक्त स्वल्पाहार उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अभियान के तहत आकांक्षात्मक जिलों के 11,13,783 बच्चे चिह्नित किये गये हैं, जिनके स्वल्पाहार के लिए प्रतिदिन 44 रूपये का खर्च आएगा। अभियान के लिये 254.83 करोड़ रूपये का बजट प्रस्तावित किया गया है।

मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत बच्चों को फ्लेवर्ड मिल्क, मिलेट चिक्की न्यूट्रीबार, एक केला या मौसमी फल और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थ प्रदान किए जाएंगे। विशेष रूप से मिलेट चिक्की न्यूट्रीबार ने वाराणसी जनपद में किए गए प्रारंभिक प्रयोग में सकारात्मक परिणाम दिखाए हैं।

अभियान के तहत बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक स्वल्पाहार वितरित किया जाएगा। साथ ही विशेषज्ञों की टीम समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की निगरानी भी करेगी, ताकि अभियान के प्रभाव का आकलन भी समयबद्ध तरीके से किया जा सके।

SCROLL FOR NEXT