अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए  
उत्तर प्रदेश

चंदा चोरी के आरोपियों पर एफआईआर की मांग पर सड़क पर उतरे वकील

चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अधिवक्ताओं ने की मांग

Ravi

अयोध्या राम मंदिर में हुए चंदा गबन का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। अयोध्या चढ़ावा चोरी मामले को लेकर गुरुवार को लगभग पांच सौ की संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर मामले से संबंधित आरोपियों चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को थाने जाने से रोकते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

आरोप लगाए जाने का दौर भी शुरु

वहीं इस मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाए जाने का दौर भी शुरु हो गया है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पहली बार इस मामले को लेकर पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाते हुए कहा कि गलती गोपाल राव की है और इस मामले में वो राजनीति कर रहे हैं।

SCROLL FOR NEXT