अखिलेश यादव  
उत्तर प्रदेश

बिहार में खेसारी लाल यादव के लिए प्रचार करेंगे अखिलेश यादव

अखिलेश ने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर NDA गठबंधन पर किया हमला

Santosh Sharma

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह बिहार में भोजपुरी फिल्म स्टार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव के लिए प्रचार करेंगे।

उन्होंने बिहार की बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और सरकार की कथित नाकामियों को लेकर BJP के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन पर तीखा हमला किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने फिल्म स्टार और गोरखपुर से BJP सांसद रवि किशन पर उनके निर्वाचन क्षेत्र की तुलना स्पेन से करने को लेकर भी निशाना साधा।

यादव ने कहा कि BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार उन्हीं मुद्दों को हल करने में नाकाम रही है जिन्हें वह अब बिहार में उठा रही है।

यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कहा, BJP जिन मुद्दों को उठा रही है। उसके लिए BJP की केन्द्र सरकार ने इतने वर्षों में क्या किया। बिहार में कानून व्यवस्था खराब है। हत्याएं हो रहीं है। चुनाव के दौरान हत्या हो गयी। यें घटनाएं बिहार में राज्य सरकार और केन्द्र सरकार की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। कानून व्यवस्था पर दूसरों से सवाल पूछने वालों की सरकार में क्या हो रहा है।

उन्होंने गैंगस्टर से नेता बने दुलार चंद यादव की गुरुवार को पटना के पास हत्या का ज़िक्र करते हुए यह कहा। उन्होंने कहा, चुनाव के समय एक नेता की हत्या बिहार में राज्य और केंद्र दोनों सरकारों के काम करने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाती है। वहां हालात खराब हैं, और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है।

यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी हालात अलग नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया, हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। देश में सबसे ज्यादा महिलाएं और बेटियां उत्तर प्रदेश में असुरक्षित हैं। BJP संगठन के अंदर भी महिलाएं अब शोषण को लेकर अपने ही नेताओं से सवाल कर रही हैं।

कन्नौज के सांसद यादव ने आरोप लगाया कि BJP सरकारों में दलितों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार चरम पर हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में चाहे काकोरी हो या बलरामपुर की घटनाएं, दलितों और पिछड़े समुदायों को बेइज्जत किया जा रहा है।

रवि किशन के गोरखपुर की तुलना स्पेन से करने वाले हालिया बयान पर मज़ाक उड़ाते हुए यादव ने मज़ाक में कहा,उन्हें पहले यह पता लगाना चाहिए कि स्पेन दुनिया के नक्शे पर कहां है।

SCROLL FOR NEXT