ईंट भट्ठा 
उत्तर प्रदेश

ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से मलबे में दबकर 2 मजदूरों की मृत्यु, 2 गंभीर रूप से घायल

चर्थवाल थाना अंतर्गत धदेरू गांव में बुधवार को हुई घटना

Santosh Sharma

मुजफ्फरनगर : चर्थवाल थाना अंतर्गत धदेरू गांव में बुधवार को एक ईंट भट्ठा की दीवार ढहने से मलबे में दबकर 2 श्रमिकों की मृत्यु हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चर्थवाल थाना के एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि ईंट भट्ठे की दीवार ढहने से दो श्रमिकों- रोहित (22) और ईश्वर (35) की मृत्यु हो गई, जबकि 2 अन्य श्रमिक पिंकू और किरनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान ये श्रमिक ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच, घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम निकिता शर्मा और क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेयी ने घटनास्थल पर पहुंचकर विरोध कर रहे लोगों को शांत कराया।

SCROLL FOR NEXT