हुगली : हुगली ग्रामीण पुलिस के खानाकुल थाना पुलिस ने अवैध पटाखा जब्त किया। खानाकुल थाना क्षेत्र के नतिबपुर के बरकांतला इलाके में छापा मारकर लगभग 250 किलो प्रतिबंधित ध्वनि पटाखे जब्त किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लंबे समय से इलाके में अवैध पटाखों के भंडारण की सूचना मिल रही थी। इस अभियान में भारी मात्रा में खतरनाक और ध्वनि सीमा से अधिक पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।