सिलीगुड़ी : सरकारी जमीन लीज पर दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कारोबारी से कथित तौर पर 17 लाख रुपये लेने के आरोप में नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल के ग्रुप-सी कर्मचारी गौतम दत्ता और उसके कथित सहयोगी चाय दुकानदार शुभम घोष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों को शिकायत के आधार पर सोमवार तड़के गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।आरोप है कि गौतम दत्ता ने बागडोगरा के एक कारोबारी को सरकारी जमीन लीज पर दिलाने की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद जिलाधिकारी और भूमि एवं भूमि सुधार अधिकारी के हस्ताक्षर वाले कथित फर्जी दस्तावेज तैयार कर कारोबारी को सौंपे गए। पुलिस का आरोप है कि इन दस्तावेजों के एवज में कारोबारी से कुल 17 लाख रुपये लिए गए।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब कारोबारी दस्तावेज लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। वहां दस्तावेजों की जांच के बाद कथित फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद कारोबारी ने नक्सलबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
फर्जी दस्तावेजों का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस