टॉप न्यूज़

विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी 18 सितंबर को

sabita

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता: विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्य सरकार ने आगामी 18 सितंबर को छुट्टी घोषित की है। 17 सितंबर की छुट्टी में बदलाव किया गया है। इस संबंध में सोमवार को वित्त विभाग की ओर से अधिसूचना जारी करके तारीख बदलने की जानकारी दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के लिए पहले 17 सितंबर को पूरे दिन की छुट्टी घोषित की गई थी लेकिन इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा 18 सितंबर (शुक्रवार) को होने के कारण सरकारी कार्यालयों, स्थानीय सरकारी निकायों, बोर्ड, निगमों और सरकारी सहायता प्राप्त संस्थानों में 18 सितंबर को पूरे दिन का अवकाश रहेगा। 

SCROLL FOR NEXT