कोटा :
कोचिंग का केंद्र कहलाने वाले कोटा में छात्रों की मौत की 2 अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर उनकी सेहत और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। इनमें से एक छात्र के परिवार ने छात्रावास प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। JEE की तैयारी कर रहे मध्यप्रदेश के एक छात्र (16) का शव रविवार रात उसके पेइंग गेस्ट आवास में फंदे से लटका मिला, जबकि बिहार के NEET अभ्यर्थी (19) छात्रावास के बाथरूम में बेहोशी की हालत में पाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। शिवपुरी जिले का रहने वाला छात्र जवाहर नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर-1 स्थित पेइंग गेस्ट के अपने कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसकी मौत को आत्महत्या बताया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश मीणा ने बताया कि पीड़ित इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए होने वाली JEE की तैयारी के लिए 6 महीने पहले कोटा आया था। एजेंसियां