टॉप न्यूज़

मुख्यमंत्री का दौरा आज, ‘शुद्धिकरण’!

नवनिर्मित मूर्ति पुल के उद्घाटन के अलावा सुभाषिनी मैदान में वन विभाग के विश्व गैंडा दिवस समारोह में हो सकते हैं सम्मिलित, मैदान का 'शुद्धिकरण' किया गया - गरमाई सियासत, सुभाषिनी मैदान पर पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कई सभाएं करने हेतु भाजपा ने उसे 'अपवित्र' करार देकर शुद्धिकरण किया

Irfan E Azam

अलीपुरदुआर/नागराकाटा : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी मंगलवार को उत्तर बंगाल के डूआर्स के दौरे पर आ रहे हैं। वह बहुप्रतीक्षित मूर्ति पुल का उद्घाटन करेंगे। वहीं, विश्व गैंडा दिवस को लेकर वन विभाग की ओर से हांसीमारा के सुभाषिनी मैदान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया है। उसमें भी मुख्यमंत्री सम्मिलित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस संभावित कार्यक्रम की पूर्वसंध्या पर सोमवार को भाजपा समर्थकों ने उक्त समारोह स्थल पर पूजा-अर्चना कर उसका ‘शुद्धिकरण’ कराया। पुरोहित को बुलाकर विधिवत पूजा कराने के बाद पूरे मैदान में गंगाजल का छिड़काव किया गया।

*क्यों किया गया मैदान का 'शुद्धिकरण'?*

भाजपा के अलीपुरदुआर जिला सचिव अलोक मित्र ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सुभाषिनी मैदान में कई राजनीतिक सभाएं की थीं। उसके चलते मैदान ‘अपवित्र’ हो गया था। अब चूंकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का यहां पहला कार्यक्रम होने जा रहा है इसलिए उससे पहले मैदान का शुद्धिकरण जरूरी था जो किया गया।भाजपा के इस कदम से इलाके की सियासत गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस ने इसकी आलोचना की है।

*प्रशासन व पुलिस अलर्ट*

वहीं दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। विश्व गैंडा दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से सुभाषिनी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सामान्य प्रशासन व पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, नागराकाटा के मूर्ति में नवनिर्मित मूर्ति पुल के उद्घाटन को लेकर भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

वीआईपी मार्ग में आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित

मुख्यमंत्री टिया-बन हेलीपैड पहुंचकर सड़क मार्ग से मूर्ति जाएंगे। उनके आगमन से पहले हेलीपैड पर सोमवार को हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग कराई गई। टिया-बन से मूर्ति तक सड़क किनारे सफाई और मरम्मत का काम भी तेज किया गया है। सुरक्षा कारणों से मूर्ति पुल के सामने बैरिकेडिंग कर आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

SCROLL FOR NEXT