पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे अमृत सरकार प्रतिदिन की तरह बीघा अथवा अस्थायी श्रमिकों को लेकर कुर्ती चाय बागान के 20 नंबर सेक्शन में गया था। श्रमिकों के काम पर चले जाने के बाद वह पहाड़ी ढलान पर एक बड़े पत्थर के ऊपर बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पत्थर खिसककर नीचे गिर गया और अमृत उसके नीचे दब गया।
नागराकाटा : नागराकाटा ब्लॉक के कुर्ती चाय बागान में सोमवार सुबह पत्थर की चपेट में आने से एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान अमृत सरकार (31) के रूप में हुई है। वह सुलकापाड़ा के जयंती पल्ली का रहने वाला था।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे अमृत सरकार प्रतिदिन की तरह बीघा अथवा अस्थायी श्रमिकों को लेकर कुर्ती चाय बागान के 20 नंबर सेक्शन में गया था। श्रमिकों के काम पर चले जाने के बाद वह पहाड़ी ढलान पर एक बड़े पत्थर के ऊपर बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान अचानक पत्थर खिसककर नीचे गिर गया और अमृत उसके नीचे दब गया।हादसे के बाद उसकी चीख सुनकर आसपास मौजूद श्रमिक मौके पर पहुंचे। श्रमिकों ने किसी तरह पत्थर हटाकर अमृत को बाहर निकाला और तत्काल सुलकापाड़ा ग्रामीण अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद नागराकाटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाईगुड़ी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।