टॉप न्यूज़

नैहाटी बड़ो मां मंदिर में तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

KD Parth

विशेष पूजा-अर्चना, गीतापाठ, चंडीपाठ और होम-यज्ञ का हुआ आयोजन

सन्मार्ग संवाददाता

उत्तर 24 परगना : पश्चिम बंगाल के नैहाटी स्थित 103 साल पुरानी बड़ो मां काली पूजा की तैयारियों के बीच गुरुवार को नए बड़ो मां काली मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, गीतापाठ, चंडीपाठ और होम-यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा। स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर समिति की ओर से भक्तों के लिए मुफ्त भोग वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। मुफ्त कूपन के माध्यम से करीब 600 से 700 लोगों को भोग खिलाने का इंतजाम किया गया। मंदिर के सचिव तापस भट्टाचार्य ने बताया कि दोपहर में भी सड़क पर भक्तों के बीच भोग और प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति के अनुसार, पूरे दिन पूजा-पाठ, मंत्रोच्चार और यज्ञ का कार्यक्रम चलता रहेगा। आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार सुबह से ही खुले रखे गए, हालांकि इस दिन नियमित पूजा की व्यवस्था बंद रही।हर साल काली पूजा के दौरान बड़ो मां काली के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैहाटी पहुंचते हैं। इस भारी भीड़ को नियंत्रित करना और भक्तों की सुविधा सुनिश्चित करना मंदिर प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेष रूप से डंडी काटा के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मंदिर अधिकारियों ने विशेष पहल की है। किसी महिला भक्त की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए महिला स्वयंसेवकों, महिला एनसीसी कर्मियों और प्रशासन की महिला कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।

SCROLL FOR NEXT