टॉप न्यूज़

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पिता गिरफ्तार

KD Parth

पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

एक साल तक यौन और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर :

उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा में एक पिता पर अपनी ही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ करीब एक साल तक दुष्कर्म करने और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगा है। शिकायत के आधार पर हाबरा थाने की पुलिस ने आरोपी पिता दीपान हलदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब आठ वर्ष पहले एक दुर्घटना में पीड़िता की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता अपनी दो बेटियों के साथ रहता था। आरोप है कि घर में अन्य सदस्यों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर वह बड़ी बेटी के साथ लंबे समय से अत्याचार कर रहा था।

गंभीर परिणाम भुगतने को देता था धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले करीब एक साल से उसका पिता उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को इसकी जानकारी देने पर आरोपी उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देता था। उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप है। डर और धमकी के कारण किशोरी लंबे समय तक चुप रही। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले छोटी बहन ने पिता के अत्याचार की जानकारी अपनी दादी और मौसी को दी। इसके बाद दोनों ने बड़ी बेटी से पूछताछ की तो उसने भी अपनी आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता की मौसी ने रविवार को हाबरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे सात दिनों की पुलिस हिरासत की मांग के साथ बारासात अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
SCROLL FOR NEXT