टॉप न्यूज़

चार्नॉक लोहिया हॉस्पिटल में हृदय सर्जरी विभाग शुरू

उन्नत कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी सेवाओं का हुआ शुभारंभ

Krishna Das Parth

कोलकाता : पूर्वी भारत में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने की दिशा में चार्नॉक लोहिया हॉस्पिटल (सीएलएच) ने कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग का शुभारंभ किया। 12 नवंबर को आयोजित उद्घाटन समारोह में प्रख्यात कार्डियोथोरेसिक सर्जन डॉ. (प्रो.) भबतोष बिस्वास, भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और जोड़ासांको के विधायक बिजॉय ओझा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अस्पताल के प्रबंध निदेशक प्रशांत शर्मा और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. निबेदिता चटर्जी ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। नवस्थापित सीटीवीएस विभाग के माध्यम से मरीजों को हृदय, छाती और रक्तवाहिकाओं से संबंधित बीमारियों के उपचार एवं सर्जरी की उन्नत सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और मरीजों की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए विभाग विकसित किया गया है। इससे कोलकाता समेत आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को विशेष हृदय चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। समारोह में अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग पेशेवर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद थे।

SCROLL FOR NEXT