टॉप न्यूज़

एनकाउंटर में मारे गये प्रह्लाद के परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद!

KD Parth

पांच लाख रुपये के कर्ज में डूबी है मां, मांगा सरकारी मुआवजा

बनगांव एसपी ने राज्य सरकार को पत्र भेजने की कही बात

सन्मार्ग संवाददाता

बैरकपुर :

उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी प्रह्लाद दास की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद उसके परिवार ने राज्य सरकार से आर्थिक सहायता मांगी है। बनगांव की पुलिस अधीक्षक बिदिशा कलिता दासगुप्ता ने गुरुवार को बताया कि जिला पुलिस राज्य सरकार को पत्र लिखकर परिवार के लिए आर्थिक मदद का अनुरोध करेगी।

सरकारी सहायता मिलने पर कराएगी अपना इलाज

प्रह्लाद की मां रेखा दास ने कहा कि बेटे को खोने का दर्द जीवनभर रहेगा। हालांकि, बीमारी और पारिवारिक परेशानियों के कारण उन पर करीब पांच लाख रुपये का कर्ज है। सरकारी सहायता मिलने पर वह अपना इलाज करा सकेंगी और कर्ज भी चुका पाएंगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हिरासत में मौत के मामलों में परिस्थितियों और लागू नियमों के आधार पर मुआवजे का प्रावधान हो सकता है। हालांकि, सहायता देने का अंतिम निर्णय सरकार का होगा। इस बीच, प्रह्लाद की मौत की जांच सीआईडी को सौंपने के लिए जिला पुलिस ने लिखित अनुरोध भेजा है। गुरुवार तक सीआईडी ने जांच आधिकारिक तौर पर अपने हाथ में नहीं ली थी। शुक्रवार को जांच हस्तांतरित होने की संभावना जतायी गयी है।
SCROLL FOR NEXT