आदिलाबाद के सरकारी अस्पताल में आग, दो शिशुओं की मौत 
टॉप न्यूज़

आदिलाबाद के सरकारी अस्पताल में आग, दो शिशुओं की मौत

Kamlesh Pandey

हैदराबाद :

तेलंगाना के आदिलाबाद स्थित राजीव गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में सोमवार देर रात आग लगने से दो शिशुओं की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर है। अधिकारियों के अनुसार, एसी यूनिट में विस्फोट के बाद आग लगी। घटना के समय एसएनसीयू में 27 नवजात भर्ती थे। एक समय से पहले जन्मे शिशु की मौके पर मौत हुई, जबकि दूसरे ने मंगलवार तड़के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बाकी 25 नवजातों को विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुःख जताते हुए जांच और सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए।
SCROLL FOR NEXT