टॉप न्यूज़

JU में 'अशुभ' शक्तियों के लिए यज्ञ, बढ़ा विवाद

जादवपुर यूनिवर्सिटी के अरबिंदो भवन में हुआ अनुष्ठान

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : जादवपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन (अरबिंदो भवन) में एक अनोखा और विवादित मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर RSS से जुड़े भारतीय मजदूर संघ समर्थित वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी एम्प्लॉइज एसोसिएशन ने परिसर की 'अशुभ' ताकतों को खत्म करने के लिए पोर्टिको में एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस धार्मिक आयोजन के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली गई थी। अधिकारियों के मुताबिक धरोहर (हेरिटेज) इमारत के अंदर इस तरह आग जलाना पूरी तरह अवैध और नियमों के खिलाफ है। छात्रों ने भी वाइस-चांसलर की अनुपस्थिति में रजिस्ट्रार को लिखित ज्ञापन सौंपकर इस कृत्य का कड़ा विरोध किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि यह यज्ञ परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अनियमितताओं के 'अशुभ प्रभावों' को दूर करने के लिए था। उन्होंने सवाल उठाया कि कैंपस में मशाल जुलूस या पुतला दहन पर रोक क्यों नहीं लगती? एबीवीपी के यूनिट प्रेसिडेंट ने भी इस अनुष्ठान का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे स्टाफ और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल की सकारात्मक पहल बताया।

SCROLL FOR NEXT